Logo

    akhilesh yadav

    Explore " akhilesh yadav" with insightful episodes like "Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: Ayodhya Ram Mandir Invitation को लेकर वार, पलटवार। BJP। SP", "इजरायल-हमास युद्ध का भारत पर भी पड़ने लगा बुरा असर, भारी नुकसान |दिन की ख़बरें", "Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकाला", "Loksabha Elections 2024: Mayawati ने चुनाव को लेकर किया बड़ा फैसला | INDIA | NDA | BSP" and "BSP MP Danish Ali के बहाने INDIA से जुड़ेंगी Mayawati, Rahul Gandhi ने दिए संकेत | Ramesh Bidhuri" from podcasts like ""Uttar Pradesh ki Khabrein", "Hindustan Daily News Wrap", "Uttar Pradesh ki Khabrein", "Uttar Pradesh ki Khabrein" and "Uttar Pradesh ki Khabrein"" and more!

    Episodes (34)

    Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: Ayodhya Ram Mandir Invitation को लेकर वार, पलटवार। BJP। SP

    Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: Ayodhya Ram Mandir Invitation को लेकर वार, पलटवार। BJP। SP
    अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रण को लेकर सियासी संग्राम जारी है..उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में तंज करते हुए कहा कि वो भी अब राम मंदिर समारोह में आमंत्रण की बात करते हैं जो एक समय राम मंदिर का नाम लेते हुए भी हिचकते थे..इस बात का यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया है

    इजरायल-हमास युद्ध का भारत पर भी पड़ने लगा बुरा असर, भारी नुकसान |दिन की ख़बरें

    इजरायल-हमास युद्ध का भारत पर भी पड़ने लगा बुरा असर, भारी नुकसान |दिन की ख़बरें
    इस एपिसोड में सुनिए, इजरायल-हमास युद्ध का भारत पर भी पड़ने लगा बुरा असर, भारी नुकसान, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- दबवा लेते थे फाइल, वर्ल्ड कप पहुंची हमास और इजरायल की जंग, पाक क्रिकेटर ने नाम किया शतक

    Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकाला

    Deoria Murder Case Update: देवरिया में जिसकी जमीन के लिए हुई छह की हत्या, पुलिस ने ढूंढ निकाला
    देवरिया के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में हुये सामूहिक हत्याकांड में मारे गये सत्यप्रकाश दुबे के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश दुबे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है... उनकी तलाश के लिए निकली यूपी की पुलिस टीम को उनकी लोकेशन गुजरात में मिली है... जिसके बाद पुलिस ने उनसे मोबाइल फोन पर बातचीत भी की है..खबर है कि फोन पर भाई और उनके परिवार की हत्या की जानकारी मिलने पर ज्ञानप्रकाश फूट-फूट कर रोए..

    Loksabha Elections 2024: Mayawati ने चुनाव को लेकर किया बड़ा फैसला | INDIA | NDA | BSP

    Loksabha Elections 2024: Mayawati ने चुनाव को लेकर किया बड़ा फैसला | INDIA | NDA | BSP
    लोकसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी. बता दें कि केंद्र की सत्ता से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन नाम से नया मोर्चा बनाया है. यूपी में अखिलेश यादव की सपा इंडिया गठबंधन का प्रमुख हिस्सा है. मायावती पर विपक्षी दलों के मोर्चे में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. सत्तापक्ष की तरफ से बने एनडीए गठबंधन को भी मायावती से उम्मीदें थीं

    BSP MP Danish Ali के बहाने INDIA से जुड़ेंगी Mayawati, Rahul Gandhi ने दिए संकेत | Ramesh Bidhuri

    BSP MP Danish Ali के बहाने INDIA से जुड़ेंगी Mayawati, Rahul Gandhi ने दिए संकेत | Ramesh Bidhuri
    बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की गालियों ने विपक्ष का सुर एक कर दिया है। दानिश अली से मुलाकात के बाद गले लगाकर राहुल गांधी ने बड़ा संकेत दिया है। राहुल की हमदर्दी के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि दानिश अली 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में चुनाव जीते थे, वह समाजवादी पार्टी के भी हैं। बीजेपी और बीएसपी के सांसद की लड़ाई से यूपी में इंडिया गठबंधन में मायावती की एंट्री को लेकर अटकलें लगने लगी हैं

    Ghosi By Election 2023 को लेकर Ajay Rai ने साधा Samajwadi Party पर निशाना । INDIA । Akhilesh Yadav

    Ghosi By Election 2023 को लेकर Ajay Rai ने साधा Samajwadi Party पर निशाना । INDIA । Akhilesh Yadav
    UP Congress Chief Ajay Rai target SP and Akhilesh yadav victory in Ghosi why did the rift appear in INDIA alliance. घोसी उपचुनाव में सपा की जीत को इंडिया गठबंधन की पहली जीत बताया जा रहा है। वहीं सपा के उम्मीदवार को समर्थन देने वाली कांग्रेस ने अब उसी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घोसी को लेकर सपा को नसीहत दे डाली है।

    Ghosi By Election के बाद Akhilesh Yadav की नजर Raja Bhaiya के Pratapgarh पर। Lok Sabha Election 2024

    Ghosi By Election के बाद Akhilesh Yadav की नजर Raja Bhaiya के Pratapgarh पर। Lok Sabha Election 2024
    घोसी उपचुनाव में बंपर जीत के बाद समाजवादी पार्टी का जोश हाई है और कार्यकर्ताओं के इसी जोश को हाई रखने के लिए अखिलेश यादव 2024 के लिए अपने अगले मिशन पर निकल चुके है। अखिलेश यादव 2024 के लिए राजा भैया के गढ़ प्रतापगढ़ पर नजरें टिकाए हुए हैं।

    Ghosi By Election: हार के बाद Mau में OP Rajbhar Speech, Akhilesh Yadav, Shivpal पर क्या-क्या बोल गए

    Ghosi By Election: हार के बाद Mau में OP Rajbhar Speech, Akhilesh Yadav, Shivpal पर क्या-क्या बोल गए
    घोसी उपचुनाव में हार के बाद से लगातार सबसे ज्यादा विपक्ष के निशाने पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर हैं। ओपी राजभर हार के बाद पहली बार मंगलवार को मऊ पहुंचे। यहां भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। बोलते-बोलते उनके बोल एक बार फिर बिगड़ गए। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के बारे में यहां तक कह दिया कि उनकी दवा हम अच्छे से जानते हैं। यह भी कहा कि जब हम मारते हैं तो टूटता फूटता नहीं है। ऐसे जगह मारते हैं कि किसी को दिखा भी नहीं सकता है।

    G20 Summit 2023: Akhilesh Yadav ने यूपी में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कसा तंज। CM Yogi

    G20 Summit 2023: Akhilesh Yadav ने यूपी में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कसा तंज। CM Yogi
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी20 शिखर सम्मेलन के बीच एक के बाद एक चुभने वाले ट्वीट किए हैं...पहले G20 में जी का मतलब घोसी से जोड़ा, फिर मेहमानों के लिए बने व्यंजनों पर निशाना साधा और अब आवारा पशुओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है....

    G20 Summit को लेकर Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग...

    G20 Summit को लेकर Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- विदेशी मेहमानों को छप्पन भोग...
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जी-20 समिट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा-" विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में छप्पन भोग परोसे…और देश के करोड़ों लोग है बस पाँच किलो अनाज के भरोसे! अगला चुनाव इसी भेद को मिटाने के लिए लड़ा जाएगा. दिखावा भी छलावा होता है या कहिए जुमले का पर्यायवाची. भाजपा के दिखाए झूठे स्वर्णिम स्वप्न की नींद से जनता जाग गयी है, वैसे भी भूखी आँख को सुनहरे सपने नहीं आ सकते…"

    Ghosi By Election Result: Shivpal Singh के लिए क्यों अग्निपरीक्षा Ghosi By Election | Akhilesh Yadav

    Ghosi By Election Result: Shivpal Singh के लिए क्यों अग्निपरीक्षा Ghosi By Election | Akhilesh Yadav
    लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने सपा को मजबूत करने का फैसला लिया है, उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चाचा शिवपाल यादव को सौंपी है. चाचा भी भतीजे के भरोसे पर पूरा उतरने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं, उन्होंने घोसी उपचुनाव की कमान संभालकर दर्शा दिया है, संगठन को धार देने की कवायद में जुटे शिवपाल यादव सुधाकर सिंह के साथ खड़े नजर आए, सपा ने दमखम के साथ घोसी की लड़ाई लड़ी, चुनाव की रणनीति बनाने में शिवपाल यादव फिलहाल सफल दिखाई दे रहे हैं।

    Bihar School Holidays New List: बिहार के स्कूलों में छुट्टियों में कटौती | KK Pathak | Nitish Kumar

    Bihar School Holidays New List: बिहार के स्कूलों में छुट्टियों में कटौती | KK Pathak | Nitish Kumar
    बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां में कटौती की गई है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी स्कूलों में अब अवकाश नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया गया है। इस साल दिवाली से छठ तक विभिन्न पर्व एवं त्योहारों पर छुट्टियां घटाकर आधी कर दी गई हैं। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

    CM Yogi Hockey Video पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- सपा के जमीन पर खेलने को मजबूर हैं | UP Politics

    CM Yogi Hockey Video पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- सपा के जमीन पर खेलने को मजबूर हैं | UP Politics
    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को झांसी के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में हॉकी स्टिक के साथ एस्ट्रोटर्फ पर हाथ आज़माया।अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज किया है।

    Ghosi by Election 2023: Kajal Nishad Speech | घोसी विधानसभा उपचुनाव। Samajwadi Party। Akhilesh Yadav

    Ghosi by Election 2023: Kajal Nishad Speech | घोसी विधानसभा उपचुनाव। Samajwadi Party। Akhilesh Yadav
    घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुए सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे, इस दौरान अभिनेत्री व सपा नेता काजल निषाद ने भी अपना संबोधन दिया और बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा

    PM Modi के Lal Qila Speech पर जमकर बरसे Akhilesh Yadav । Yogi Adityanath । INDIA Alliance

    PM Modi के Lal Qila Speech पर जमकर बरसे Akhilesh Yadav । Yogi Adityanath । INDIA Alliance
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने एक बार फिर से बीजेपी और PM Modi के लाल क़िला से दिए भाषण पर हमला बोला है। लखनऊ से चित्रकूट जाते हुए रायबरेली के गुरुबख्शगंज चौराहे पर अखिलेश ने पीएम मोदी को झूठा कहा और सीएम योगी को किसानों के नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न करने की अपील की।

    Opposition Meeting Mumbai: Jayant Chaudhary होंगे INDIA गठबंधन बैठक में शामिल

    Opposition Meeting Mumbai: Jayant Chaudhary होंगे INDIA गठबंधन बैठक में शामिल
    यूपी की सियासत में RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी सुर्खियों में बने हुए हैं... दरअसल दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के वक्त वो संसद से गैरहाजिर रहे और अब रालोद विधायकों की सीएम योगी से मुलाकात ने यूपी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है... ऐसे में सवाल उठने लगे थे कि क्या बीजेपी और जंयत के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है... छोटे चौधरी साहब ने अब अटकलों के बाजार पर विराम लगा दिया है... राष्ट्रीय लोक दल यानि RLD के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि वो 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में हिस्सा लेंगे...

    Akhilesh yadav ने Manipur Violence और Inflation पर BJP को घेरा | Monsoon Session

    Akhilesh yadav ने Manipur Violence और Inflation पर BJP को घेरा | Monsoon Session
    उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है... सदन के पहले दो दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही... वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा और महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा... सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में बीजेपी की हार होगी...

    Ragini Sonkar Speech in UP Vidhan Sabha: SP MLA ने स्कूलों मुद्दे पर Yogi सरकार को घेरा। Akhilesh

    Ragini Sonkar Speech in UP Vidhan Sabha: SP MLA ने स्कूलों मुद्दे पर Yogi सरकार को घेरा। Akhilesh
    यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में सपा विधायक रागिनी सोनकर ने योगी सरकार को घेरा। रागिनी सोनकर ने बच्चों की शिक्षा को लेकर योगी सरकार को घेरा। रागिनी सोनकर ने आरोप लगाया कि स्कूलों में बिजली की समस्या की वजह बच्चों की पढ़ाई छूट रही हैं।

    Akhilesh Yadav on INDIA: विपक्ष के गठबंधन के नाम पर बोले अखिलेश यादव, BJP पर साधा निशाना

    Akhilesh Yadav on INDIA: विपक्ष के गठबंधन के नाम पर बोले अखिलेश यादव, BJP पर साधा निशाना
    विपक्षी दलों ने नाम फाइनल कर लिया है. लेकिन नाम पर विवाद जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है. उन्होंने क्या कुछ कहा सुनिए उन्हीं की जुबानी

    UP Rain News: Akhilesh Yadav ने सड़कों के हालत को लेकर Yogi सरकार पर कसा तंज | UP Flood Videos

    UP Rain News: Akhilesh Yadav ने सड़कों के हालत को लेकर Yogi सरकार पर कसा तंज | UP Flood Videos
    उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर रही हैं, सड़कों पर पानी आने से रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, अखिलेश यादव ने जलभराव की समस्या पर तंज कसा है,उन्होंने ट्विटर पर जलजमाव का वीडियो शेयर कर तैराकी के लिए राज्य सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर चुटकी ली।
    Logo

    © 2024 Podcastworld. All rights reserved

    Stay up to date

    For any inquiries, please email us at hello@podcastworld.io