Logo

    ramayan aaj ke liye

    Explore "ramayan aaj ke liye" with insightful episodes like "गंगा धरती पर कैसे आई?", "सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?", "राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?", "दशरथ कौन थे?" and "रामायण को लिखने के लिए श्री वाल्मीकि की रचनात्मकता का क्या स्रोत था?" from podcasts like ""Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal" and "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal"" and more!

    Episodes (6)

    गंगा धरती पर कैसे आई?

    गंगा धरती पर कैसे आई?
    पिछले episode में हमने सुना कि भगीरथ ने ब्रम्हदेव को प्रसन्न किया और गंगा को धरती पर लाने की तैयारियाँ शुरू हुई। लेकिन केवल बड़ा लक्ष्य हासिल करना ही काफ़ी नहीं। उसके प्रभाव को बनाए रखना ही सफलता का प्रतीक होता है। तो फिर सवाल ये उठता है कि जो गंगा अंतरिक्ष में आकाशगंगा अर्थात milky way बन कर बह रही थी, जिसके भयंकर प्रवाह से पूरी धरती डूब सकती थी, उसे पृथ्वी पर कैसे उतरा जाये? तब ब्रह्मदेव ने भगीरथ से कहा की इस काम में सिर्फ़ भोलेनाथ ही तुम्हारी मदत कर सकतें हैं। पर कैसे? आये जानतें हैं रामायण आज के लिए के इस episode में।

    सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?

    सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?
    सिद्धाश्रम पहले विष्णु के अवतार वामन का आश्रम था और अब विश्वामित्र वहाँ रहते थे। वहीं उन्हें राम से मिलने का अंतर्ज्ञान मने intuition भी हुई। इस मायने से सिद्धाश्रम उतना ही राम का था, जितना की वह ऋषि विश्वामित्र का था। माना जाता था कि इस आश्रम में किया हुआ कोई भी काम विफल नहीं जाता था। पर मारीच और सुभाहु, इन दोनों राक्षसों ने यहाँ भी ऋषियों की नाक में दम करे रखा हुआ था। इस episode में आइए पता लगतें हैं कि कैसे राम और लक्ष्मा ने उन्हें हराया, और उसके बाद वह तीनों कहाँ जाने के लिए तैयार हुए?

    राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?

    राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?
    राम विष्णु के अवतार थे, विद्वान थे, अपराजेय या invincible थे। ऐसी स्थिति में कोई भी मनुष्य घमंडी बन सकता है। उसमें एक superiority complex आ सकता है। लेकिन अय्तंत शक्ति का होना भी एक बड़ी ज़िम्मेदारी का काम है। वह कहते है ना - With great power comes great responsibility - शायद Spiderman का ये quote राम से ही inspired है। क्यूँकि सारी विद्याएं प्राप्त करने के बाद, राम ने अपने गुरु, ऋषि विश्वामित्र से एक ऐसा सवाल पुछा, जो सिर्फ एक उच्चतम मानव या पुरुषोत्तम ही पूछ सकता है। वह सवाल क्या था? विष्णु के दशावतार कौन थे और वह evolution से कैसे जुड़ें हैं? आइए जानते हैं इस episode में।

    दशरथ कौन थे?

    दशरथ कौन थे?
    एक समृद्ध राजा administration यानी प्रशासन में तो निपुण होता ही है, साथ ही वह अपने और अपनी प्रजा के जीवन में एक balance बना कर रखता है। वह धर्म अर्थ काम तीनों का महत्व समझता है। धर्म यानी हर एक नागरिक की responsibility अर्थात उत्तरदायित्व, अर्थ मने हर इंसान को अपने जीवन जीने जीने के लिए पर्यात्प पैसे होना और काम का अर्थ है passion. अपना जीवन अपने पति/ पत्नी तथा परिवार के साथ व्यतीत करने के लिए रूचि होना। आइए जानते है, राजा दशरथ ने अपनी प्रजा के लिए इन तीनो गुणों को कैसे संभाले रखा।

    रामायण को लिखने के लिए श्री वाल्मीकि की रचनात्मकता का क्या स्रोत था?

    रामायण को लिखने के लिए श्री वाल्मीकि की रचनात्मकता का क्या स्रोत था?
    श्री वाल्मीकि को नारद मुनि ने राम की कहानी सुनाई। जिसके बाद उन्हें एक योगिक शक्ति प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पूरी रामायण को दिव्य दृष्टि से साफ़ साफ़ देखा। इस शक्ति को clairvoyance भी कहा जा सकता है। पर कहानी लिखने से पहले उनका सामना एक शिकारी से हुआ। इस मुलाक़ात के दौरान, वाल्मीकि जी ने एक ऐसा छंद बोला, जिसे बोलने से उन्हें बहुत दुख हुआ। पर वही छंद, आगे चल कर, रामायण का आधार कैसे बना? कैसे वह, वाल्मीकि जी की creativity यानी रचनात्मकता का source अर्थात स्रोत कैसे बना? आइए जानते हैं इस episode में।

    ऋषि वाल्मीकि ने रामायण क्यों लिखी?

    ऋषि वाल्मीकि ने रामायण क्यों लिखी?
    पूरी दुनिया में रामायण के कम से कम 224 versions मौजूद हैं। लेकिन original यानि मूल रामायण वाल्मीकि रामायण को ही मन जाता है, जो संस्कृत में लिखी गयी है। पर मज़े की बात तो ये है कि असली कहानी वाल्मीकि जी ने रची ही नहीं। ये कहानी बहुत पुरानी है। सनातन philosophy में हम समय को एक cycle की तरह नापते हैं। उसे कालचक्र कहा जाता है। माना जाता है कि काल्चक्र मे जितनी बार त्रेता युग आया उतनी बार राम ने इस पृथ्वी पर जन्म लिया और रामायण घाटी। पर ऋषि वाल्मीकि ने ये कहानी कहाँ सुनी और क्यों लिखी? रामायण इतनी universal और प्रासंगिक क्यों है? आइए जानते हैं इस episode में।
    Logo

    © 2024 Podcastworld. All rights reserved

    Stay up to date

    For any inquiries, please email us at hello@podcastworld.io