Logo

    हेल्थशॉट्स

    Explore " हेल्थशॉट्स" with insightful episodes like "Mann Ki Medha, S-2, Ep- 30 | Know how travelling enrich you", "EP- 75, Breaking beauty stereotype with RJ Sona | Ladaki drive kar rahi hai , toh safety hai", "Man Ki Medha, S-2, Ep- 24 | Hurting someone is also a crime", "EP- 72, Breaking beauty stereotype with RJ Sona | Know how to deal with office gossip" and "Man Ki Medha, S-2, Ep- 23 | Our existence in this temporary world" from podcasts like ""Mann ki Medha", "Breaking Beauty Stereotypes - RJ Sona ke Saath", "Mann ki Medha", "Breaking Beauty Stereotypes - RJ Sona ke Saath" and "Mann ki Medha"" and more!

    Episodes (25)

    मन की मेधा S-2, Ep- 19 | खुद तय करें कि आपको अपने कर्मों का भार बढ़ाना है या घटाना है?

    मन की मेधा S-2, Ep- 19 | खुद तय करें कि आपको अपने कर्मों का भार बढ़ाना है या घटाना है?
    सक्रिय जीवन में सबसे ज्यादा देखे, जांचे और परखे जाते हैं हमारे कर्म। किसी व्यक्ति की स्थिति और पहचान उसके कर्मों से ही बनती है। इन कर्मो के मूल में हमारी वे भावनाएं हैं, जो किसी मनुष्य को मनुष्य बनाती हैं। इसके बावजूद क्या हम सब उसी तरह कर्म कर पाते हैं, जिस तरह एक मनुष्य को करना चाहिए? हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ मेधावी जैन कर रहीं हैं कार्मिक बैगेज पर बात।

    मन की मेधा S-2, Ep- 18 | जानिए मेडिटेशन कैसे आपके जीवन के तरीके में सुधार कर सकती है

    मन की मेधा S-2, Ep- 18 | जानिए मेडिटेशन कैसे आपके जीवन के तरीके में सुधार कर सकती है
    हम सभी मेडिटेशन के महत्व को समझते हैं। पर असल में मेडिटेशन क्या है, यह जानने की कोशिश की है? क्या आपने कभी सोचा है कि मेडिटेशन आपके सोचने और जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव ला सकती है? इसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात कर रहीं है लाइफ कोच डॉ मेधावी जैन, हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में-

    मन की मेधा S-2, Ep- 17 | भावनाएं ही बनती हैं भविष्य का आधार

    मन की मेधा S-2, Ep- 17 | भावनाएं ही बनती हैं भविष्य का आधार
    अगर आप भी यह सोचकर परेशान रहते हैं, कि ऐसा क्यों हो गया? हमने तो ऐसा नहीं सोचा था? तो आपको एक बार अपने विचारों और भावनाओं की पड़ताल करनी चाहिए। बहुत बार अवचेतन में ही हम अपने लिए बहुत सारी नकारात्मकता जुटा लेते हैं। जानना चाहते हैं कैसे? तो हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में सुनिए लाइफ कोच डॉ मेधावी जैन को।

    मन की मेधा S-2, Ep- 16 | क्या आप भी किसी अनजानी रस्सी से बंधे हुए हैं?

    मन की मेधा S-2, Ep- 16 | क्या आप भी किसी अनजानी रस्सी से बंधे हुए हैं?
    हम सभी किताबें पढ़ते हैं। पर क्या हमने कभी खुद को पढ़ने की कोशिश की है? चौंक गए न? ये भले ही आपको अजीब लगे, पर यह जीवन की एक जरूरी प्रक्रिया है। जो हमें उन बंधनों और पूर्वाग्रहों को पहचानने में मदद करती है, जिनसे हम अनजाने ही बंधे रहते हैं। हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ मेधावी जैन कर रहीं हैं, स्वाध्याय और आत्ममंथन के महत्व पर बात।

    EP- 63, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | पब्लिक स्पेस की हिंसा भी क्यों बर्दाश्त करनी

    EP- 63, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | पब्लिक स्पेस की हिंसा भी क्यों बर्दाश्त करनी
    बहुत पॉवरफुल होने के बावजूद आप उस मानसिक हिंसा से नहीं बच पाते, जो पढ़ा-लिखा व्यक्ति पब्लिक स्पेस में आपके साथ करता है। तो क्या इस पर चुप हो जाना चाहिए? या डटकर मुकाबला करना चाहिए। हेल्थशॉट्स पाॅडकास्ट ब्रेकिंग ब्यूटी स्टीरियोटाइप के आज के इस एपिसोड में आरजे सोना उठा रही हैं यह जरूरी सवाल।

    EP- 61, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | प्यार जताना जरूरी है या निभाना?

    EP- 61, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | प्यार जताना जरूरी है या निभाना?
    वैलेंटाइन्स डे या किसी भी खास दिन हम अपने प्यार को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं। और इसे हम अलग-अलग तरह से जताते भी हैं। पर क्या कभी आपने ऐसा महसूस किया है कि प्यार जताना और उसके बारे में बताना एक स्टीरियोटाइप से हो गया है? प्यार में असल में क्या जरूरी है? प्यार के बारे में बताना, उसे जताना या प्यार को पूरी ईमानदारी से निभाना? हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट ब्रेकिंग ब्यूटी स्टीरियोटाइप के आज के इस एपिसोड में आरजे सोना लव और रिलेशनशिप की इस पहेली पर बात कर रहीं हैं।

    मन की मेधा S-2, Ep- 13 | क्या व्यक्तित्व में भी शोर या शांति होती है?

    मन की मेधा S-2, Ep- 13 | क्या व्यक्तित्व में भी शोर या शांति होती है?
    हमारा व्यक्तित्व बहुत कुछ कहता है। इसका अपना रंग और अपनी ध्वनि होती है। क्या हमारे काम करने का अंदाज हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है और यह कैसे हमारी भावनाओं से संचालित होता है? भावनाओं और व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े इस जरूरी मुद्दे पर बात कर रहीं हैं लाइफ कोच डॉ. मेधावी जैन। हेल्थ शॉट्स हिंदी पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में ।

    EP- 60, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | फिट रहना जरूरी है पर फिटनेस टैबू न बनें

    EP- 60, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | फिट रहना जरूरी है पर फिटनेस टैबू न बनें
    कभी-कभी कुछ ऐसा होता है कि हम अपने जीवन की साधारण खुशियों का भी आनंद नहीं ले पाते। इन्हीं में से एक है मोटापा। हम हमेशा से फिटनेस की सलाह देते रहे हैं, पर क्या फिटनेस टैबू बनने लगी है, अगर ऐसा है तो इसे तोड़ना जरूरी है। क्योंकि यह कुछ और लोगों की मेंटल हेल्थ को डिस्टर्ब कर सकता है।

    EP- 59, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | क्या कल्चर भी टैबू बनने लगा है?

    EP- 59, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | क्या कल्चर भी टैबू बनने लगा है?
    कल्चर हम सबकी पहचान है। हम चाहें सात समंदर पार चले जाएं, तब भी हम अपने कल्चर को फॉलो करना चाहते हैं। पर क्या कल्चर भी असल में एक टैबू बन चुका है? जिसके कारण कईयों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है? ब्रेकिंग ब्यूटी स्टीरियोटाइप के आज के इस एपिसोड में आरजे सोना कर रहीं हैं इसी ग्लोबल मुद्दे पर बात।

    मन की मेधा S-2, Ep- 10 | जीवन की यात्रा में हमने क्या सामान साथ लिया है?

    मन की मेधा S-2, Ep- 10 | जीवन की यात्रा में हमने क्या सामान साथ लिया है?
    कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी हो, तो हम अपने साथ कुछ जरूरी सामान जरूर रखते हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखते हैं कि उन अनावश्यक चीजों को साथ न लें, जो सिर्फ बोझ बढ़ाती हैं, यानी जिनके बिना भी काम चल सकता है। पर क्या जीवन की इस सबसे महत्वपूर्ण यात्रा में हम अपने सामान का चुनाव करते हैं? हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के आज के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ. मेधावी जैन कर रहीं हैं इसी महत्वपूर्ण विषय पर बात।

    EP- 57, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | पुष्पा को बचाने के लिए हमेशा हीमैन ही क्यों चाहिए

    EP- 57, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | पुष्पा को बचाने के लिए हमेशा हीमैन ही क्यों चाहिए
    दुनिया भर की फिल्मों का सबसे पुराना और चलता हुआ मसाला है अबला सी मुसीबत में फंसी नारी और उसे बचाने आने वाला मस्कुलर हीमैन। पर लेडीज, किसी पुष्पा को बचाने के लिए हमेशा एक आदमी की ही जरूरत क्यों है। क्या लड़कियां अपने जीवन में अपनी सुरक्षा नहीं कर सकतीं? क्या ये पितृसत्ता की कंडीशनिंग का इंजेक्शन नहीं है, जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरन लगाया जा रहा है? हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट ब्रेकिंग ब्यूटी स्टीरियोटाइप के आज के इस एपिसोड में आरजे सोना उठा रहीं हैं वेब सीरिज पुष्पा पर सोशल कंडीशनिंग का सवाल।

    मन की मेधा S-2, Ep- 9 | सामुहिक कर्म और व्यक्तिगत कर्मों का महत्व

    मन की मेधा S-2, Ep- 9 | सामुहिक कर्म और व्यक्तिगत कर्मों का महत्व
    जब किसी स्थान, समुदाय या दुनिया के लोग एक साथ ही एक जैसे कर्म कर रहे होते हैं, तब वह सामुहिक कर्म हम सभी के जीवन पर साझा प्रभाव डालते हैं। पर ऐसा क्यों होता है कि कुछ इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं, तो कुछ बिल्कुल अछूते रह जाते हैं। यह असल में सामुहिक कर्मों के साथ जीवन में निजी कर्मों की ओर संकेत करता है। हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ. मेधावी जैन कर रहीं हैं, इसी मुद्दे पर बात।

    EP- 56, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | स्टीरियोटाइप तोड़ना ही है हर बार नया होना

    EP- 56, ब्रेकिंग ब्‍यूटी स्‍टीरियोटाइप RJ सोना के साथ | स्टीरियोटाइप तोड़ना ही है हर बार नया होना
    नया साल आ गया है। हम सभी इस नए साल में कुछ नए संकल्प लेने जा रहे हैं। पर क्या ये वही पुराने संकल्प हैं, जो हम बरसों से करते आ रहे हैं और साल के अंत में जिनके पूरा न हो पाने का दुख मनाते हैं? हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट ब्रेकिंग ब्यूटी स्टीरियोटाइप के आज के इस एपिसोड में आरजे सोना बता रही हैं नए साल को मनाने का एक अलग ही अंदाज।

    मन की मेधा S-2, Ep- 8 | आंतरिक खुशी की अनुभूति लेकर आए यह साल

    मन की मेधा S-2, Ep- 8 | आंतरिक खुशी की अनुभूति लेकर आए यह साल
    अनुभूतियां ही जीवन के अनुभवों से हमें परिचय करवाती हैं। पर जैसे-जैसे हमारे अनुभव बढ़ते जाते हैं, हमारी अनुभूतियां भी बदलती जाती हैं। तो क्या है अनुभूतियों की सच्चाई और क्या है जीवन में इनका महत्व, हेल्थशॉट्स हिंदी पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ. मेधावी जैन कर रहीं हैं नए साल के इस पहले एपिसोड में इस पर बात।

    मन की मेधा S-2, Ep- 7 | हमारी आंतरिक चेतना कैसे मापती है चीजों को

    मन की मेधा S-2, Ep- 7 | हमारी आंतरिक चेतना कैसे मापती है चीजों को
    हम सब जीवन भर बहुत सी गतिविधियां करते हैं। इनमें हाथ उठाने की सरल सी मूवमेंट से लेकर जिंदगी का कोई बहुत बड़ा फैसला लेने तक। पर ऐसा नहीं है कि यह सब अचानक हो जाता है। तब कौन है हमारी आंतरिक चेतना में और वह कैसे इसका आकलन करता है! हेल्थशॉट्स पॉडकास्ट मन की मेधा के इस एपिसोड में लाइफ कोच डॉ. मेधावी जैन ढूंढ रहीं हैं ऐसे ही सवालों के जवाब।
    Logo

    © 2024 Podcastworld. All rights reserved

    Stay up to date

    For any inquiries, please email us at hello@podcastworld.io