Logo

    kavita paudwal

    Explore " kavita paudwal" with insightful episodes like "राम के राज्याभिषेक की तैयारी", "राम और परशुराम का युद्ध क्यों हुआ?", "क्या वाक़ई में सीता का स्वयंवर हुआ था?", "कौन थीं अहल्या, और राम के हाथों कैसे हुआ उनका उद्धार?" and "गंगा नदी का राम से क्या संभंध है?" from podcasts like ""Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal", "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal" and "Ramayan Aaj ke Liye with Kavita Paudwal"" and more!

    Episodes (9)

    राम के राज्याभिषेक की तैयारी

    राम के राज्याभिषेक की तैयारी
    दशरथ ने जब राम को उनके राज्याभिषेक के बारे में बताया तब उन्होंने अपने बेटे के साथ ऐसी कौनसी राय बाँटीं, जिसे सुनकर आपको भी फ़ायदा हो सकता है? वह राम को भरत (जो अपने ननिहाल गए हुए थे) के आने से पहले राजा बनाने के लिए उतावले क्यों थे? दशरथ की घबराहट को शांत करने के लिए ऋषि वशिष्ठ, राम और सीता ने क्या कदम उठए? जब राम ने अपने भाई, लक्ष्मण और अपनी माँ, कौशल्या को अपने राज्याभिषेक के बारे में बताया तब उन दोनों ने क्या महसूस किया? और इन सबकी भावनाओं, उनके अनुभवों से हम क्या सीख सकतें हैं? आये जानतें हैं इस episode में।

    राम और परशुराम का युद्ध क्यों हुआ?

    राम और परशुराम का युद्ध क्यों हुआ?
    दोनों कुलों के राजगुरुओं की देख-रेख में एक यज्ञ कुंडा बनाया गया, जहाँ चरों राजकुमारों यानी राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का चारों राजकुमारियों अर्थात सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति से विवाह हुआ। पर शादी के बाद उन सभी ने अपने बड़ों की प्रदक्षिणा क्यों करी? विदाई के समय राजा दशरथ और उनके परिवार को किस प्रकार के अजीब संकेतों का अनुभव हुआ? परशुराम कौन थे और उन्होंने राम को युद्ध के लिए क्यों ललकारा? सुनें रामायण आज के लिए के इस episode में।

    क्या वाक़ई में सीता का स्वयंवर हुआ था?

    क्या वाक़ई में सीता का स्वयंवर हुआ था?
    पिछले episode में, राम और लक्ष्मा के साथ, मिथिला के राजगुरु शतानन्द, हमें ऋषि विश्वामित्र का जीवन परिचय दे रहे थे। वह आगे बताते हैं कि कैसे विश्वामित्र ने राजा त्रिशंकु की स्वर्ग जाने में मद्दत करी? कि कैसे उन्होंने ऋषि सुनःशेप को मानव बलिदान यानी human sacrifice करने से बचाया? और वह अप्सरा मेनका की वजह से अपनी साधना से कैसे विचलित होने के बाद भी अपनी तपस्या के कारण ब्रह्मर्षि बने? यह सब सुनकर राजा जनक, ऋषि विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण को अपनी बेटी सीता का परिचय देतें हैं और राम को शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करतें है। बदले में राम क्या करते हैं? क्या वाक़ई में सीता का स्वयंवर हुआ था? आए सुनते हैं रामायण आज के लिए के इस episode में।

    कौन थीं अहल्या, और राम के हाथों कैसे हुआ उनका उद्धार?

    कौन थीं अहल्या, और राम के हाथों कैसे हुआ उनका उद्धार?
    धीरे-धीरे राम, लक्ष्मण और ऋषि विश्वामित्र मिथिला की ओर बढ़ रहे थे कि अपनी राह पर उन्हें ऋषि गौतम और उनकी पत्नी अहल्या का आश्रम मिला। तब विश्वामित्र ने उन्हें अहल्या की कहानी सुनाई कि क्यूँ और कैसे ऋषि गौतम की तपस्या को भंग करने के लिए देवों के देव, इंद्र ने चाल चली? उन्होंने बताया कि कैसे अहल्या इस चाल का हिस्सा बानी और जब ऋषि गौतम को इस बात की भनक पढ़ी तो कैसे उन्होंने इंद्र और अहल्या को श्राप दिया? अब राम ने उन दोनों को अपने श्राप से कैसे मुक्त किया, यह जानने के लिए सुने रामायण आज के लिए के इस episode को।

    गंगा नदी का राम से क्या संभंध है?

    गंगा नदी का राम से क्या संभंध है?
    राम और लक्ष्मा, कुछ मायनों में अभी भी बच्चे थे। वह 15 - 16 वर्ष के ही तो थे। उन्हें अपने गुरु विश्वामित्र की कहानियाँ सुनने में बड़ा मज़ा आता था। जब उन भाइयों ने गंगा के बारे में पूछा तो विश्वामित्र ने बताया कि गंगा हिमालय की पुत्री थी, कि उनकी बहिन उमा या पार्वती, जो महादेव यानी शिव की पत्नी थी, और गंगा की माँ मेना, मेरु पर्वत की बेटी थीं। पर गंगा को त्रिपथगा को क्यों बुलाया जाता है? ऐसा क्यों कहा जाता है कि गंगा मनुष्य के पाप, उनके बुरे कर्म धो सकती है? और उनकी कहनी राम के पूर्वजों से कैसे जुड़ी है? जानने के लिए सुनिए रामायण आज के लिए के इस episode को।

    सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?

    सिद्धाश्रम में राम ने मारीच और सुबाहु को कैसे हराया?
    सिद्धाश्रम पहले विष्णु के अवतार वामन का आश्रम था और अब विश्वामित्र वहाँ रहते थे। वहीं उन्हें राम से मिलने का अंतर्ज्ञान मने intuition भी हुई। इस मायने से सिद्धाश्रम उतना ही राम का था, जितना की वह ऋषि विश्वामित्र का था। माना जाता था कि इस आश्रम में किया हुआ कोई भी काम विफल नहीं जाता था। पर मारीच और सुभाहु, इन दोनों राक्षसों ने यहाँ भी ऋषियों की नाक में दम करे रखा हुआ था। इस episode में आइए पता लगतें हैं कि कैसे राम और लक्ष्मा ने उन्हें हराया, और उसके बाद वह तीनों कहाँ जाने के लिए तैयार हुए?

    राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?

    राम को पुरुषोत्तम क्यों कहते हैं?
    राम विष्णु के अवतार थे, विद्वान थे, अपराजेय या invincible थे। ऐसी स्थिति में कोई भी मनुष्य घमंडी बन सकता है। उसमें एक superiority complex आ सकता है। लेकिन अय्तंत शक्ति का होना भी एक बड़ी ज़िम्मेदारी का काम है। वह कहते है ना - With great power comes great responsibility - शायद Spiderman का ये quote राम से ही inspired है। क्यूँकि सारी विद्याएं प्राप्त करने के बाद, राम ने अपने गुरु, ऋषि विश्वामित्र से एक ऐसा सवाल पुछा, जो सिर्फ एक उच्चतम मानव या पुरुषोत्तम ही पूछ सकता है। वह सवाल क्या था? विष्णु के दशावतार कौन थे और वह evolution से कैसे जुड़ें हैं? आइए जानते हैं इस episode में।

    दशरथ कौन थे?

    दशरथ कौन थे?
    एक समृद्ध राजा administration यानी प्रशासन में तो निपुण होता ही है, साथ ही वह अपने और अपनी प्रजा के जीवन में एक balance बना कर रखता है। वह धर्म अर्थ काम तीनों का महत्व समझता है। धर्म यानी हर एक नागरिक की responsibility अर्थात उत्तरदायित्व, अर्थ मने हर इंसान को अपने जीवन जीने जीने के लिए पर्यात्प पैसे होना और काम का अर्थ है passion. अपना जीवन अपने पति/ पत्नी तथा परिवार के साथ व्यतीत करने के लिए रूचि होना। आइए जानते है, राजा दशरथ ने अपनी प्रजा के लिए इन तीनो गुणों को कैसे संभाले रखा।

    ऋषि वाल्मीकि ने रामायण क्यों लिखी?

    ऋषि वाल्मीकि ने रामायण क्यों लिखी?
    पूरी दुनिया में रामायण के कम से कम 224 versions मौजूद हैं। लेकिन original यानि मूल रामायण वाल्मीकि रामायण को ही मन जाता है, जो संस्कृत में लिखी गयी है। पर मज़े की बात तो ये है कि असली कहानी वाल्मीकि जी ने रची ही नहीं। ये कहानी बहुत पुरानी है। सनातन philosophy में हम समय को एक cycle की तरह नापते हैं। उसे कालचक्र कहा जाता है। माना जाता है कि काल्चक्र मे जितनी बार त्रेता युग आया उतनी बार राम ने इस पृथ्वी पर जन्म लिया और रामायण घाटी। पर ऋषि वाल्मीकि ने ये कहानी कहाँ सुनी और क्यों लिखी? रामायण इतनी universal और प्रासंगिक क्यों है? आइए जानते हैं इस episode में।
    Logo

    © 2024 Podcastworld. All rights reserved

    Stay up to date

    For any inquiries, please email us at hello@podcastworld.io